तालिबान के वो 10 नियम, जो महिलाओं की ज़िंदगी बनाते हैं नर्क

By: Pinki Wed, 18 Aug 2021 6:17:45

तालिबान के वो 10 नियम, जो महिलाओं की ज़िंदगी बनाते हैं नर्क

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। सबसे ज्यादा दहशत महिलाओं में है। दरअसल, तालिबान शासन में महिलाओं के तमाम अधिकार छीन लिए जाते हैं। तालिबान के राज में कोई भी महिला बिना बुर्का पहने घर से बाहर नहीं निकल सकती है। भले ही वह 90 साल की बूढ़ी औरत हो या 9 साल की बच्ची। साल 2001 में जब अफगानिस्तान में तालिबान का शासन था, महिलाओं ने बहुत कुछ सहा। अब एक बार फिर तालिबान शासन में महिलाओं और लड़कियों को उनके द्वारा बनाए गए नियम और कानूनों के हिसाब से रहना होगा। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि तालिबान ने लश्कर गाह के नजदीक एक लड़की को बुर्का नहीं पहनकर बाहर निकलने के लिए गोली मार दी थी।

टाइट कपड़े से लेकर नेल पेंट लगाने तक पर रोक

- महिलाएं सड़कों पर किसी भी करीबी रिश्तेदार के बगैर नहीं निकल सकतीं।
- महिलाओं को घर के बाहर निकलने पर बुर्का पहनना ही होगा।
- पुरुषों को महिलाओं के आने की आहट न सुनाई दे, इसलिए हाई हील्स नहीं पहनी जा सकती।
- सार्वजनिक जगह पर अजनबियों के सामने महिला की आवाज़ सुनाई नहीं देनी चाहिए।
- ग्राउंड फ्लोर के घरों में खिड़कियां पेंट होनी चाहिए, ताकि घर के अंदर की महिलाएं दिखाई न दें।
- महिलाएं घर की बालकनी या खिड़की पर दिखाई नहीं देनी चाहिए।
- महिलाएं अपनी तस्वीर नहीं खिंचवा सकती हैं, न ही उनकी तस्वीरें अखबारों, किताबों और घर में लगी हुई दिखनी चाहिए।
- महिला शब्द को किसी भी जगह के नाम से हटा दिया जाए।
- महिलाएं किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं होनी चाहिए।
- महिलाएं नेल पेंट नहीं लगा सकती हैं, न ही वे मर्जी से शादी भी नहीं कर सकती है।

ये भी पढ़े :

# पैसा लेकर भागने के आरोप में अशरफ गनी को गिरफ्तार करने की उठी मांग, एम्बेसी की इंटरपोल से अपील

# माया, रूबी और बॉबी, तालिबान से बचाकर इन तीन कुत्तों को भी लाया गया भारत

# स्वरा भास्कर ने तालिबान से की हिंदुत्व की तुलना, सोशल मीडिया यूजर्स का फूटा गुस्सा, गिरफ्तारी की उठी मांग

# अपने वादे पर नहीं टिक पाया तालिबान, काबुल एयरपोर्ट पर महिलाओं और बच्चों पर नुकीले-धारदार हथियारों से किया हमला

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com